माननीय सीएमडी महोदय, एनएचपीसी का किरु जल विद्युत परियोजना, किश्तवाड़ का दौरा 03-Dec-2025
श्री भूपेंद्र गुप्ता, सीएमडी, एनएचपीसी ने 02.12.2025 को 624 मेगावाट किरू जल विद्युत परियोजना, सीवीपीपीएल, किश्तवाड़ (J&K) का दौरा किया। परियोजना प्रमुख (किरू) ने उन्हें परियोजना के चल रहे काम के बारे में जानकारी दी। सीएमडी, एनएचपीसी ने किरू जल विद्युत परियोजना स्थल पर सिविल, हाइड्रो-मैकेनिकल और इलेक्ट्रो मैकेनिकल कामों की चल रही प्रगति के बारें में समीक्षा किया।
दौरे के दौरान, सीएमडी एनएचपीसी ने पावर हाउस की यूनिट #4 में स्टे रिंग को नीचे करने, यूनिट #2 की टरबाइन फ्लोर कास्टिंग की शुरुआत और बांध के एस3 बे में ट्रूनियन कार्यों (Trunnion works)
का उदघाटन किया ।
परियोजना में चल रहे कार्यों की प्रगति पर खुशी जताते हुए, सीएमडी महोदय, एनएचपीसी ने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स को मिलकर कोशिश करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और एनएचपीसी मैनेजमेंट से निरंतर सहयोग करने भरोसा दिया ।
इस दौरे के दौरान, सीएमडी महोदय, एनएचपीसी के साथ सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक महोदय श्री रमेश मुखिया और एनएचपीसी और सीवीपीपीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारिगण भी उपस्थित थे।